फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : 26 मवेशी मिले लंपी वायरस से पीड़ित, तीन की हालत गंभीर, एक दिन पहले एक की हो चुकी मौत

विज्ञापन
मवेशी का उपचार करते पशु चिकित्सक। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
डेरापुर। ब्लॉक क्षेत्र में कस्बा समेत आठ गांवों में 26 मवेशी लंपी वायरस से पीड़ित मिले हैं। मवेशियों में बीमारी बढ़ती देख पशुपालक चिंतित हैं। वहीं, पशु चिकित्सक गांवों में पहुंचकर मवेशियों का उपचार कर रहे हैं। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि तीन मवेशियों की हालत गंभीर है। एक पशु की एक दिन पहले मौत हो गई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने पिछले दिनों एक डीसीएम में 12 संरक्षित पशु पकड़े थे। इन पशुओं को नगर पंचायत प्रशासन को सौंप दिया गया था। नगर पंचायत प्रशासन ने इन पशुओं का चिकित्सक से परीक्षण कराया तो दो लंपी वायरस से पीड़ित मिले।
इन्हें पशु स्वास्थ्य केंद्र पर अलग जगह बांधकर उपचार किया गया। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विश्वजीत सिंह ने बताया कि कस्बा समेत आठ गांवों में 26 मवेशी लंपी वायरस से पीड़ित मिले हैं।
विज्ञापन

कस्बा निवासी श्याम बिहारी मिश्र के पशु की हालत गंभीर है। सलेमपुर में तीन, ललपुरवा में दो, अहिरन गड़ेवा में चार, रगांव बुजुर्ग में तीन, डेरापुर में चार, सिंहुठा अहिरान में चार, बिरिया में दो, रानीपुर में दो, पलिया में दो मवेशी बीमार मिले हैं। इनको अन्य पशुओं से अलग रखा गया है।
लापता हो गए मवेशी
सलेमपुर गांव में अंगद कुमार की भूमि पर पुलिस व ग्रामीणों ने 14 मवेशी बांध रखे थे। उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने मवेशियों का परीक्षण किया तो दो में लंपी वायरस के लक्षण मिले थे। इनको अन्य पशुओं से अलग रखा गया था। गुरुवार को जब चिकित्साधिकारी उपचार करने पहुंचे तो वहां से सभी पशु नदारद मिले।
ग्राम प्रधान कृष्ण बिहारी ने बताया कि मवेशियों को दरोगा विमल कुमार उनकी सुपुर्दगी में दे रहे थे। सुरक्षित स्थान नहीं होने से उन्होंने इनकार कर दिया था। इसके बाद मवेशी जंगलों में चले गए। चिकित्साधिकारी ने मामले की जानकारी एसडीएम रमेश कुमार को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें