परौंख में राष्ट्रपति के लिए तैयार होता पंडाल। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
डेरापुर। पैतृक गांव परौंख आने पर राष्ट्रपति जनसभा करेंगे। इसमें करीब बीस हजार लोगों के आने का अनुमान होने के चलते चयनित स्थल का पीडब्लूडी ने समतलीकरण कराया है। यहां पंडाल लगाने का काम भी शुरू हो गया है।
मंगलपुर-डेरापुर मार्ग पर सड़क किनारे सफाई कराई गई है। पेड़ों की भी पुताई कराई जा रही है। वहीं, परौंख की ओर जाने वाली दोनों पक्की सड़कों के किनारे सफाई का काम तेजी से चल रहा है। गांव की गलियों में गिट्टी डालकर सीसी रोड बनाए जा रहे है।
69 गलियों में कार्य तेजी से हो रहा है। सेंगरहा व बंदी तालाब को अमृत सरोवर बनाने के लिए जेसीबी व पोकलैंड से खुदाई कराई जा रही। वहीं, सरकारी भवनों की दीवारों पर स्लोगन व स्वच्छता अभियान से संबंधित पेंटिंग की जा रही है।
राष्ट्रपति के दान किए गए घर (मिलन केंद्र) का भी रंगरोगन हो रहा है। पीडब्लूडी के जेई तारिक अनवर ने बताया कि 69 गलियों को सीसी मार्ग बनाया जा रहा है। 12 से अधिक गलियों में काम पूरा हो गया है।