फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : चार विधानसभा सीटों पर मतदान के लिए लगीं 1651 पोलिंग पार्टियां

विज्ञापन
बच्चे को गोद में लेकर जाती मतदान कार्मिक। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। कलक्ट्रेट मैदान से शनिवार को सुबह से ही पोलिंग पार्टियों को सामग्री का वितरण शुरू कराया गया। डीएम जेपी सिंह, सीडीओ सौम्या पांडेय, एसपी स्वप्रिल ममगई ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोपहर में बसों से पोंलिंग पार्टियों की बूथों के लिए रवानगी शुरू हो गई। शाम तक 355 बसों से सभी 1651 पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के लिए कलक्ट्रेट मैदान पर व्यवस्था की गई थी। अकबरपुर रनियां, भोगनीपुर, सिकंदरा व रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र के मतदान कार्मिकों के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए। यहां पोलिंग पार्टियों के कार्मिकों की उपस्थित दर्ज करने के बाद उन्हें वीवीपैट, ईवीएम समेत अन्य सामग्री का पैकेट दिया गया।
एक की परिसर में चारों विधानसभाओं के लिए कार्मिकों को सामग्री देने और रवाना करने की व्यवस्था से भीड़ का नजारा रहा। दिन में धूप तेज होने से कर्मचारियों ने परिसर में पेड़ की छांव में बैठकर चुनाव सामग्री का मिलान किया। वहीं ड्यूटी लेने आए कार्मिकों ने छाया में बैठकर बारी का इंतजार किया।
विज्ञापन

अकबरपुर व सिकंदरा के कार्मिकों की बसें विकास भवन के पीछे मैदान से व भोगनीपुर व सिकंदरा के कार्मिकों की बसें माती ओवर ब्रिज के पास मैदान से रवाना की गई। पोलिंग पार्टी ले जा रहे कई बसों के चालकों को पुलिस कर्मियों ने रास्ता बताया। इधर देर शाम को मतदान कार्मिक बूथों पर पहुंच गए। वहां उन्होंने रविवार को होेने वाले मतदान की तैयारी की।
पति ने संभाले बच्चे, महिलाओं ने ईवीएम
पोलिंग पार्टी की रवानगी स्थल पर महिला कार्मिकों ने ईवीएम संभाली तो पतियों ने बच्चों को गोद में लेकर दुलराया। मतदान कार्मिक बनाई गई कई महिलाएं बच्चों को लेकर पहुंची। चुनाव सामग्री मिलने पर ईवीएम महिला कार्मिकों ने संभाली। कई महिलाएं बच्चों गोद में लेकर ड्यूटी लेने की जद्दोजहद करती नजर आई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें