फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : गैंगस्टर विकास दुबे की 14 बीघा जमीन कुर्क, प्रशासन ने लगाए अपने बोर्ड

विज्ञापन
शिवली के ढाकन में विकास दुबे के खेत पर लगा बोर्ड। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
शिवली। बिकरू कांड के बाद मुठभेड़ में मारे गए मुख्य आरोपित गैंगस्टर विकास दुबे की मैथा तहसील में स्थित करीब 14 बीघा भूमि को जिला प्रशासन ने गुरुवार को कुर्क कर लिया। यहां पर प्रशासन ने अपना बोर्ड लगा दिया है।
विज्ञापन

मैथा तहसील के ढाकन शिवली गांव में विकास दुबे की अलग-अलग जगह पर करीब 14 बीघा खेतिहर जमीन हैं। लेखपाल अटल त्रिपाठी ने बताया कि पिछले दिनों अधिकारियों के आदेश पर विकास की खेतिहर जमीन का सर्वे किया गया था।
कुछ और सदस्यों की संपत्ति कुर्क होने की चर्चा भी होती रही। हालांकि तहसील के अधिकारी परौंख में होने की बात बताते रहे। एसडीएम रमेश कुमार ने बताया कि अभी परौंख में ड्यूटी पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास की खेतिहर भूमि कुर्क की गई है। इसके लिए बोर्ड लगाए गए हैं। ज्यादा जानकारी तहसील में कागज देखकर बता पाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें