फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : एल्बेंडाजोल खाने के बाद 11 बच्चों की हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल में कराया भर्ती

विज्ञापन
जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड़ में भर्ती बीमार बच्चे। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। जैनपुर परिषदीय संविलियन विद्यालय में शनिवार को एल्बेंडाजोल दवा खाने के बाद 11 बच्चों की हालत बिगड़ गई। इस पर सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। उपचार के बाद बच्चों की हालत सामान्य है। सीएमओ ने मामले में रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

जैनपुर परिषदीय संविलियन विद्यालय में शनिवार को 75 बच्चों को एल्बेंडाजोल दवा खिलाई गई। कुछ देर बाद ही 11 बच्चों को उल्टी के साथ चक्कर आने की समस्या हुई। यह देख प्रधानाध्यापक सुधा मिश्रा ने अभिभावकों व बीईओ को सूचना दी।
इसके बाद 108 एंबुलेंस से छात्रा खुशी, शालिनी, चिरागिनी, सीमा, अर्पिता, आराधन, डॉली, अभी, खुशी, अंशिका और इशान्या को जिला अस्पताल भेजा। इमरजेंसी में डॉ. निशांत पाठक ने बच्चों का उपचार किया।
विज्ञापन

जानकारी पाकर एसीएमओ डॉ. एसएल वर्मा जिला अस्पताल पहुंचे। यहां बच्चों के अभिभावक रूपा देवी, राजकिशोर, सुनीता आदि ने लापरवाही व एक्सपायर दवा खिलाने का आरोप लगाया। ईएमओ डॉ. निशांत पाठक ने बताया कि इलाज के बाद बच्चों की हालत में सुधार है।
सीएमओ ने मामले को लेकर रिपोर्ट मांगी थी। इस पर बच्चों व उनके अभिभावकों से जानकारी की गई है। एल्बेंडाजोल खाने के बाद घबराहट जैसे लक्षण देखे गए हैं। बच्चों की हालत स्थिर है। एक्सपायर दवा खिलाने का आरोप सही नहीं है। - डॉ. एसएल वर्मा, एसीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें