फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: फाइनल में कानपुर ने आगरा को हराया

विज्ञापन
आल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेता ​खिलाड़ी ट्राफी के साथ ।  - फोटो : आल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेता ​खिलाड़ी ट्राफी के साथ ।
विज्ञापन
निवाड़ीकला (इटावा)। क्षेत्र के ग्राम अहेरीपुर में बीते आठ दिनों से चल रहे आल इंडिया लेदर क्रिकेट टूर्नामेंट का सोमवार को समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में कानपुर ने आगरा को हराया। विजेता कानपुर की टीम को 51 हजार एवं उपविजेता आगरा टीम को 31 हजार रुपये इनाम और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में आगरा के कप्तान जैनी ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। कानपुर की टीम ने 19 ओवर में 151 रन बनाए। जवाब में 151 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आगरा के टीम महज 18.2 ओवर में 139 रन पर ऑल आउट हो गई। कमेटी अध्यक्ष डॉ. निर्मल चंद्र बाजपेई, सरंक्षक छुन्ना दुवे, शिक्षक नेता बबुआ ठाकुर, महामंत्री वेद प्रकाश गुप्ता , कोषाध्यक्ष मोहित बर्मा, मंत्री अफरोज खां, मैनेजर नीपु शर्मा, शिवम सेंगर व मनीष गुप्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें