जब तक दोनों मजदूरों को बाहर निकाला गया, तब तक रिंकू की मौत हो चुकी थी। एसीपी कल्याणपुर दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। उसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
लावारिस में दाखिल कर दिया शव
फैक्टरी मालिक खुद रिंकू व बलवीर को लेकर हैलट पहुंचे थे। वहां पर दोनों का नाम, पता आदि न दर्ज करवाकर दोनों को लावारिस बताया। जब उनके परिजन वहां पहुंचे तो काफी देर तक इधर उधर घूमते रहे। जब डॉक्टरों ने परिजनों को दोनों को दिखवाया, तब उन्होंने पहचान की। फैक्टरी मालिक के इस रवैये से परिजन बेहद नाराज रहे।