फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: ‘सड़क पर जानलेवा स्टंट’, दो पहियों को उठाकर चलाया ट्रैक्टर, पुलिस ने वायरल वीडियो का लिया संज्ञान

Thu, 24 Sep 2026 11:40 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: जाजमऊ थाना क्षेत्र स्थित केडीए कॉलोनी के पास एक ट्रैक्टर चालक द्वारा दो पहियों पर ट्रैक्टर उठाकर खतरनाक स्टंट करने का मामला सामने आया है। 18 सेकेंड का यह जानलेवा स्टंट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें चालक के साथ दो अन्य युवक भी बैठे नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में जाजमऊ थाना क्षेत्र की केडीए कॉलोनी में एक ट्रैक्टर चालक ने दो पहियों में उठाकर खतरनाक स्टंट किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी ऐसे किसी भी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

वायरल वीडियो इंस्टाग्राम में एक यूजर मो. दानिश काजमी ने बुधवार देर रात पोस्ट किया। जिसमें उसने लिखा कि जानलेवा प्रो मैक्स...आखिर वजह क्या है? ज्यादा वजन को हाई आरपीएम में खींचना या कोई मैकेनिकल फॉल्ट...। इसके बाद यूजर का कमेंट्स करने का सिलसिला लगा रहा।

विज्ञापन

http://



18 सेकेंड का है वायरल वीडियो

कई युवकों ने लिखा कि ट्रैक्टर चालक ने अपने साथ कई और जिंदगियों से खिलवाड़ किया है। इसको सख्त सजा मिलनी चाहिए। वहीं, वायरल वीडियो 18 सेकेंड का है। पीछे एक गेस्ट हाउस नजर आ रहा है। इसमें ट्रैक्टर चालक के साथ दो और युवक बैठे हुए है। थाना प्रभारी संजय पांडे ने बताया कि वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें