फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: पिता की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, घर में ही बैठा रहा आरोपी बेटी, चंद रुपयों को लेकर हुआ था विवाद

Thu, 24 Sep 2026 11:29 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: सदर कोतवाली क्षेत्र के पारा ओझी गांव में रुपये मांगने के विवाद में बेटे ने अपने 85 वर्षीय पिता की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा फरार होने के बजाय घर में ही बैठा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के पारा ओझी गांव में बृहस्पतिवार सुबह रुपये मांगने को लेकर हुए विवाद में बेटे ने पिता की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी बेटा मौके से भागा नहीं, बल्कि घर में ही मौजूद रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

बुजुर्ग की हत्या की खबर से गांव में सनसनी फैल गई। पारा ओझी गांव निवासी नवाब अली (85) सुबह घर पर थे। इसी दौरान उनके बेटे रमजान का पिता से रुपये मांगने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर रमजान ने कुल्हाड़ी से पिता पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से नवाब अली की मौत हो गई।

http://



फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य

घटना के समय परिवार के अन्य लोग भी घर में मौजूद थे। शोर सुनकर परिजन कमरे से बाहर आए, तो नवाब अली को घायल हालत में देखा। घटना की सूचना मिलते ही सीओ सदर यशपाल सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार वर्मा और सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की और साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुलिस ने आरोपी रमजान को मौके से गिरफ्तार कर लिया। सीओ सदर यशपाल सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया पिता से रुपये मांगने को लेकर विवाद की बात सामने आई है। इसी दौरान आरोपी ने कुल्हाड़ी से हमला किया। घटना के अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। कोतवाली पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें