फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: संदिग्ध हालात में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, पुलिस बोली- आत्महत्या की आशंका, परिजन बेहाल

Sat, 18 Oct 2025 04:27 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: महाराजपुर के गौशाला गांव में एक युवक का शव संदिग्ध हालात में पेड़ से लटकता मिला है। पुलिस ने इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला माना है, लेकिन मौत के कारणों की पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
महाराजपुर थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के गौशाला गांव में आज सूरज निषाद (21) नामक एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में जंगल में एक पेड़ से लटकता मिला। खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने शव देखकर परिजनों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

सूरज निषाद अपने पिता सरवन निषाद के साथ खेती का काम करता था। परिवार में उसका छोटा भाई करन निषाद भी है। ग्रामीणों के अनुसार, सूरज निषाद कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान था, लेकिन पूछने पर वह बात को टाल देता था। मौके पर पहुंचे परिजनों ने महाराजपुर पुलिस को जानकारी दी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी अग्रिम कार्रवाई
महाराजपुर थाना प्रभारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें