फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर सिलेंडर ब्लास्ट: रिसाव के बाद धमाके से दहला नया पुरवा; बुजुर्ग गंभीर रूप से झुलसा, दो बकरियों की मौत

Wed, 11 Feb 2026 12:19 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: चौबेपुर के नया पुरवा में गैस रिसाव के बाद हुए सिलेंडर विस्फोट में एक बुजुर्ग गंभीर रूप से झुलस गया और दो बकरियों की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
धमाके के बाद कमरे की छत और दीवारें टूटीं - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में चौबेपुर थाना क्षेत्र के भिडुरी ग्राम पंचायत अंतर्गत नया पुरवा मजरे में मंगलवार देर रात घरेलू गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। गैस रिसाव के बाद हुए जोरदार धमाके में कमरे की छत और दीवारें हिल गईं। हादसे में कमरे के भीतर सो रहा एक बुजुर्ग गंभीर रूप से झुलस गया।

विज्ञापन

वहीं, दो बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, शिवराजपुर क्षेत्र के दुबियाना गांव निवासी रमेश चंद्र नया पुरवा में रामू शुक्ला के मकान में किराए पर रहते हैं। रमेश चंद्र ने बताया कि मंगलवार देर रात खाना बनाने के बाद गैस बंद करना भूल गए।

विज्ञापन



पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी

इससे कमरे में गैस का रिसाव हुआ और अचानक विस्फोट हो गया। इसके चलते कमरे में बंधी दो बकरियों की मौत हो गई। हादसे में वह भी बुरी तरह झुलस गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें