http://
पहले सच्चाई की पुष्टि जरूर करें
संवाद के दौरान बुजुर्गों को सतर्क करते हुए बताया गया कि यदि कभी आपके पास फोन आए कि आपके बच्चे किसी मुसीबत में हैं या उनके खिलाफ कोई शिकायत आई है, तो घबराएं नहीं। किसी भी फर्जी पुलिस अधिकारी या एजेंसी की धमकी से डरने के बजाय पहले सच्चाई की पुष्टि जरूर करें।
वरिष्ठ नागरिकों को सुरक्षित माहौल देना था उद्देश्य
ऑनलाइन फ्रॉड या संदिग्ध कॉल्स आने पर तुरंत साइबर सेल या पुलिस को सूचना दें। यह महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम महिला अपराध पुलिस उपायुक्त स्नेहा तिवारी के निर्देशन में आयोजित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को डिजिटल ठगों के नए पैंतरों से बचाना और उन्हें सुरक्षित माहौल देना है।