फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: शोहदों पर सख्ती और जागरूकता, एंटी रोमियो टीम ने चलाया सघन अभियान, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारियां

Fri, 31 Jul 2026 02:50 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर कमिश्नरेट में छेड़खानी के हॉटस्पॉट और बाजारों में एंटी रोमियो अभियान को और सख्त कर दिया गया है। इसी क्रम में सचेंडी पुलिस ने मिशन शक्ति फेज- 5 के तहत बाजार में भ्रमण कर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा  हेल्पलाइन नंबरों और सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन
एंटी रोमियो टीम ने चलाया सघन अभियान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस कमिश्नरेट पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। महिला पुलिस उपायुक्त स्नेहा तिवारी के निर्देश पर छेड़खानी के चिह्नित हॉटस्पॉट वाले इलाकों में एंटी रोमियो अभियान को सख्ती के साथ लागू किया जा रहा है।

विज्ञापन

इसी के तहत सचेंडी, कलक्टरगंज और पनकी सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने सघन अभियान चलाकर शोहदों पर नकेल कसनी शुरू कर दी है। शुक्रवार को थाना प्रभारी सचेंडी के नेतृत्व में मिशन शक्ति फेज-पांच के अंतर्गत एंटी रोमियो टीम ने स्थानीय बाजार में लगातार भ्रमण किया।

विज्ञापन

दी गईं महत्वपूर्ण जानकारियां
इस दौरान टीम ने वहां मौजूद महिलाओं, युवतियों और बालिकाओं को नारी सुरक्षा और नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया। हेल्पलाइन नंबरों, डिजिटल सुरक्षा और एप्स और अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही, सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी समस्या पर त्वरित निस्तारण का पूरा भरोसा दिलाया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें