सुपर कंप्यूटिंग हब फॉर एआई का भी शुभारंभ
स्वास्थ्य, प्रबंधन, नवाचार, शोध, खेल, एआई, एनईपी विषयों से जुड़ी 11 पुस्तकों का विमोचन हुआ। सुपर कंप्यूटिंग हब फॉर एआई का भी शुभारंभ हुआ। पांच नवाचार स्टार्टअप को सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय स्तर की बॉक्सिंग व रेसलिंग प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। पांच गांवों में स्थित स्कूलों के विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगिता के लिए राज्यपाल पुरस्कृत करेंगी।
टीकाकरण महाअभियान की शुरुआत
बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए निशुल्क टीकाकरण महाअभियान की शुरुआत विवि के स्वास्थ्य केंद्र में हुई। साथ ही 75 टीबी मरीजों को पोषण पोटली दी गई। 75 शिक्षकों ने ऐसे रोगियों को गोद लिया। विवि की ओर से मंधना स्थित विद्यालय को स्मार्ट बोर्ड और क्लास रूम दिया गया।
एआर-वीआर लैब में वर्चुअल प्रैक्टिकल
प्रो. अंजु दीक्षित ने बताया कि विवि में एआर, वीआर सिमुलेशन लैब की शुरुआत भी हुई। इससे फिजिक्स के छात्रों को वर्चुअल प्रैक्टिकल करने का अनुभव मिलेगा। यहां छात्र पांच ऐसे प्रैक्टिकल कर सकेंगे जिनके लिए कम से कम एक करोड़ रुपये के उपकरणों की आवश्यकता होती है।
मियावाकी पद्धति से तैयार करेंगे जंगल
विवि में मियावाकी पद्धति से जंगल तैयार किया जाएगा, जिसमें 18 हजार पौधे लगाए जाएंगे। यह ऑक्सीजन जनरेटर का काम करेंगे। इसकी मदद से विवि और आसपास के इलाकों में एक-दो डिग्री तापमान में कमी आएगी।