फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सीएसजेएमयू की परीक्षा और कैट एक दिन, छात्रों ने दर्ज कराई आपत्ति, विवि ने दिया संशोधन का आश्वासन

Tue, 04 Nov 2025 11:14 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सीएसजेएमयू ने 30 नवंबर को ही कॉमन एडमिशन टेस्ट की तारीख पर अपनी विषम सेमेस्टर परीक्षा निर्धारित कर दी है। इस पर छात्रों द्वारा आपत्ति दर्ज कराने के बाद विश्वविद्यालय ने तिथियों को जांच कर संशोधन करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
सीएसजेएमयू परीक्षा और कैट एक ही दिन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय की परीक्षा के साथ ही कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) की तारीख टकरा रही है। इस पर विवि के छात्रों ने आपत्ति दर्ज कराई है। विवि से संबद्ध महाविद्यालयों की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 11 नवंबर से शुरू हो रही हैं। विवि ने परीक्षा कार्यक्रम तैयार करते समय प्रतियोगी व प्रवेश परीक्षाओं के शेड्यूल की अनदेखी की है।

विज्ञापन

देश के शीर्ष बिजनेस स्कूलों में प्रवेश के लिए होने वाला कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) 30 नवंबर को पहले से घोषित है। यह परीक्षा देशभर के केंद्रों पर होती है जिनमें छात्रों को शहर से बाहर भी जाना पड़ता है। इसके बावजूद विवि ने उसी दिन तीन पालियों में अपनी परीक्षाएं निर्धारित कर दी हैं। छात्रों ने विवि के पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन अभी तक संशोधित कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है। विवि का कहना है कि तिथियों को जांचकर संशोधन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें