फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बाबा सिद्धनाथ धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पुलिस और गोताखोरों की तैनाती, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Mon, 14 Jul 2025 10:32 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सावन के पहले सोमवार पर कानपुर के जाजमऊ स्थित बाबा सिद्धनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जहां भक्तों ने गंगा स्नान कर बाबा का जलाभिषेक किया। सुरक्षा के लिए गंगा घाटों और मंदिर परिसर में पुलिस बल व गोताखोरों सहित पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
बाबा सिद्धनाथ धाम के गंगा घाट पर स्नान करते श्रद्धालु - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में सावन के पावन महीने के पहले सोमवार को कानपुर के जाजमऊ स्थित प्राचीन बाबा सिद्धनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भोर से ही बड़ी संख्या में शिव भक्त गंगा स्नान के लिए घाटों पर पहुंचने लगे और फिर बाबा के दर्शन व जलाभिषेक के लिए लंबी कतारों में खड़े दिखाई दिए।

विज्ञापन

घाट पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala

सुरक्षा व्यवस्था और भक्तिमय माहौल
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और पर्व की महत्ता को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। गंगा स्नान के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए घाटों पर पुलिस बल और प्रशिक्षित गोताखोरों को तैनात किया गया है। मंदिर परिसर में सुचारु दर्शन और भीड़ प्रबंधन के लिए भी विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।

विज्ञापन

घाट पर पुलिस और गोताखोर तैनात - फोटो : amar ujala
गूंजते रहे बम-बम भोले के जयकारे
इस दौरान पूरा माहौल "बम-बम भोले" के जयकारों और भक्ति गीतों से गूंज उठा। सावन का यह पहला सोमवार, श्रद्धालुओं के लिए आस्था, उत्साह और आध्यात्मिक शांति का प्रतीक बन गया, जहां भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए सभी आतुर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें