फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: हैलट में सीधे होंगे टेढ़े-मेढ़े दांत, दंत रोग विभाग का किया जाएगा विस्तारीकरण, मिलेंगी ये सुविधाएं

Tue, 22 Apr 2025 04:22 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि दंत रोग विभाग का विस्तारीकरण किया जाएगा। विभाग में और उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे दंत रोगियों को उच्च श्रेणी का आधुनिकतम इलाज मिलेगा।
विज्ञापन
हैलट हॉस्पिट कानपुर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में हैलट के दंत रोग विभाग में विशेषज्ञतापूर्ण इलाज शुरू हो गया है। बच्चों के टेढ़े-मेढ़े दांत सीधे करने के साथ ही फिक्स और हटाने वाले दांत लगाए जा रहे हैं। विभाग में तीन ओपीडी संचालित की जा रही हैं। इसके साथ ही रोगियों का रूट कैनाल भी किया जा रहा है। विभागाध्यक्ष डॉ. अशरफ उल्लाह ने बताया कि दांतों से संबंधित सभी तरह का इलाज विभाग में किया जा रहा है।

विज्ञापन

सामान्य दंत रोग ओपीडी के अलावा आर्थोडोंटिक्स और मेग्जिलो फेसियल ओपीडी होती है। पीओडोंटिक्स में बच्चों के टेढ़े-मेढ़े दांत दुरुस्त किए जाते हैं। इसके साथ ही प्रास्थोडोंटिक्स विशेषज्ञता का भी इलाज मिल रहा है। इसमें फिक्स और हटाने वाले दांत लगाए जाते हैं। सामान्य ओपीडी में दांत और मसूढ़ों के रोग का इलाज होता है।
दंत रोगियों को उच्च श्रेणी का आधुनिकतम इलाज मिलेगा
रोगियों को एक रुपये के ओपीडी पर्चे और सस्ती सरकारी फीस पर विशेष इलाज मिल रहा है। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि दंत रोग विभाग का विस्तारीकरण किया जाएगा। विभाग में और उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे दंत रोगियों को उच्च श्रेणी का आधुनिकतम इलाज मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें