फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: तमंचे और कारतूस के साथ शातिर गिरफ्तार, हत्या के प्रयास समेत दर्ज हैं 10 मुकदमे, अन्य साथियों की तलाश

Sat, 25 Jul 2026 01:44 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कल्याणपुर पुलिस ने जवाहरपुरम इलाके से एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी पर हत्या के प्रयास और मारपीट समेत करीब 10 मुकदमे दर्ज हैं और वह हाल ही में एक युवक को बेरहमी से पीटकर सड़क पर अधमरा छोड़ने के मामले में फरार चल रहा था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में कल्याणपुर पुलिस  शनिवार दोपहर थाना क्षेत्र में सक्रिय एक शातिर अपराधी को जवाहरपुरम इलाके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। कल्याणपुर पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पर थाने में हत्या के प्रयास, मारपीट, आर्म्स एक्ट शाहिद दस मामले दर्ज हैं। आरोपी लंबे समय से क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त था और उसकी तलाश की जा रही थी।

विज्ञापन

हाल ही में पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक की बेरहमी से पिटाई की थी। युवक को गंभीर रूप से घायल करने के बाद आरोपी उसे मृत समझकर सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी थी। शनिवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।

विज्ञापन

http://



आरोपी के अन्य साथियों की भी तलाश

तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके अन्य साथियों और आपराधिक नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है। कल्याणपुर थाना प्रभारी केशव कुमार तिवारी ने बताया कि शातिर पर कल्याणपुर थाने में करीब दस मुकदमे दर्ज है। आरोपी के अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है। जल्द ही अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें