फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Crime: मुनाफे का झांसा देकर युवक से 21.52 लाख की ठगी, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 07 Jul 2026 11:25 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
साइबर ठगों ने ट्रेडिंग और सामान डिलीवरी में निवेश का ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर 21.52 लाख की ठगी कर ली। पीड़ित ने साइबर सेल में शिकायत कर चकेरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। सनिगवां गांव निवासी हिमांशु कुशवाहा के मुताबिक बीती तीन जून को उनके पास एक अनजान नंबर से वाट्सएप पर मैसेज आया। ट्रेडिंग के बारे में बताया गया। उनके पास esellerstore.live नाम से लिंक भेजकर अकांउट बनाने को कहा गया।
विज्ञापन


उन्हें ट्रेडिंग और सामान डिलीवरी होने पर 25 प्रतिशत कमीशन मिलने का झांसा दिया गया। उन्होंने भेजे गए लिंक पर अपना अकांउट बनाकर निवेश करना शुरू कर दिया। कई बार में कुल 21.52 लाख का निवेश कर दिया। जब उन्होंने लिंक के माध्यम से निवेश और मुनाफे की धनराशि वापस निकालना चाहा तब उनसे और अतिरिक्त धनराशि की मांग होने लगी। उन्हें अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर पर आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर साइबर सेल की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें