फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: झांसी मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग, कानपुर-मानिकपुर पैसेंजर सहित कई ट्रेनें प्रभावित

Tue, 07 Jul 2026 08:43 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

झांसी मंडल के वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-मानिकपुर रेलखंड पर लाइन दोहरीकरण के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य होगा। इसके चलते रेलवे ने कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है। कुछ ट्रेनें निरस्त की गई हैं, कुछ आंशिक रूप से चलेंगी और कई विलंबित होंगी। मानिकपुर-कानपुर सेंट्रल पैसेंजर (64601/64602) 21 से 23 जुलाई तक निरस्त रहेंगी। ग्वालियर-प्रयागराज एक्सप्रेस (11801/ 11802) 22 से 24 जुलाई के बीच दो-दो फेरों के लिए रद्द की गई हैं।

विज्ञापन


चित्रकूट धाम-कानपुर सेंट्रल (14109/14110) एक्सप्रेस 22 व 23 जुलाई को केवल बांदा तक चलेंगी। चित्रकूटधाम और बांदा के बीच इनका संचालन नहीं होगा। दुर्ग-कानपुर सेंट्रल, सहरसा-अहमदाबाद, बनारस-खजुराहो, हावड़ा-ग्वालियर, हावड़ा-मथुरा, हावड़ा-आगरा कैंट और दादर-बलिया सहित कई ट्रेनें अलग-अलग तिथियों में 15 मिनट से तीन घंटे तक नियंत्रित कर चलाई जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें