3000 रुपये में खरीदी थी डिवाइस
थाना प्रभारी कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सनोज ने पूछताछ में बताया है कि सुबह घंटाघर रेलवे स्टेशन के बाहर उसे एक युवक मिला। युवक ने युवक को बताया कि यह डिवाइस 3000 रुपये की है। इसको कान में लगा लो और प्रश्न के उत्तर पूछते रहना। उसने डिवाइस तो ले ली पर युवक के बारे में सनोज कुछ न बता सका। पुलिस युवक की तलाश कर रही है।
नहीं मिल रही थी सफलता तो आ गया लालच में
थाना प्रभारी को पूछताछ के दौरान सनोज कुमार पाल ने बताया कि वह कई बार प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठ चुका है, लेकिन किसी में सफलता नहीं मिली। इस कारण वह स्टेशन के बाहर मिले युवक की बातों में आ गया और लालच में आकर डिवाइस खरीद ली। इसके बारे में घर वालों को नहीं मालूम है। थाना प्रभारी ने बताया कि घंटाघर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से युवक की तलाश की जा रही है।