फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: क्राइम ब्रांच में तैनात दो सिपाही लाइन हाजिर, युवक को फर्जी केस में फंसाने का किया था प्रयास

Sun, 18 Sep 2022 09:47 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच में तैनात दो सिपाही शनिवार को लाइन हाजिर कर दिए गए। इन्होंने एक युवक को फर्जी फंसाने का प्रयास किया था। एक सिपाही के पीएम पर किए गए विवादित फेसबुक पोस्ट भी दो दिन पहले वायरल हुए थे। विभागीय जांच जारी है। लंबे समय से सिपाही क्राइम ब्रांच में टिके हुए थे।
विज्ञापन


अप्रैल में क्राइम ब्रांच में तैनात सिपाही बंधन कटियार व अरविंद सिंह ने एक युवक को पकड़ा था। दावा किया था कि वह मादक पदार्थ बेचता है। तत्कालीन रायपुरवा इंस्पेक्टर विनय शर्मा ने आपत्ति जताई थी कि युवक के पास से कोई बरामदगी नहीं हुई थी। कुछ देर बाद ये सिपाही मादक पदार्थ की 48 पुड़िया ले आए थे।

इस पर इंस्पेक्टर ने सिपाहियों की शिकायत कर दी थी। सिपाही जांच में दोषी पाए गए थे लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं की गई थी। शनिवार को पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने प्रकरण का संज्ञान लेकर दोनों को लाइन हाजिर किया। वहीं अरविंद ने फेसबुक पर राजनीतिक पोस्ट शेयर किए हैं। इसकी जांच एडीसीपी क्राइम कर रहे हैं।
विज्ञापन


आखिर 48 पुड़िया कहां से लाए थे सिपाही 
मामले में सबसे बड़ा सवाल है कि सिपाही 48 पुड़िया मादक पदार्थ कहां से लाए थे। ऐसे में सिपाहियों पर बड़ी कार्रवाई संभव है। हैरानी की बात ये है कि  विभागीय जांच की फाइल एक अफसर लंबे समय से दबाए बैठे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें