फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhu Kapoor murder case: हत्यारों के बीच हुआ था विवाद, तब मुखबिर तक पहुंची थी बात, ये तथ्य भी आया सामने

Thu, 08 Sep 2022 12:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

मधु कपूर हत्याकांड में पुलिस ने खुलासा किया था कि तीन ज्वैलर्स भी इसमें शामिल हैं। जिन्होंने लूट के जेवरात खरीदे। पुलिस का दावा है कि उनकी तलाश में दबिश दी गई लेकिन वह नहीं मिले। वह दावा गले नहीं उतर रहा है, क्योंकि अचानक हुई कार्रवाई सराफ को कैसे पता चल गई। आशंका है कि सराफ को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
मधु कपूर हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में मधु कपूर हत्याकांड का राजफाश होने में हत्यारोपियों का आपसी विवाद सबसे बड़ी वजह रही। लूटे गए पैसे और जेवरात के बंटवारे को लेकर तीनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद मुख्य आरोपी ने अपने कई परिचितों से इस बारे में बताया था। उसी में एक पुलिस का मुखबिर था जिसके बाद पुलिस ने कड़ियां जोड़ीं और वारदात का खुलासा किया।

विज्ञापन


स्वरूपनगर में स्थित कॉनकॉर्ड अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 307 में 14 फरवरी की रात बदमाशों ने घुसकर ज्योतिषाचार्या मधु कपूर की हत्या कर दी थी। नकदी व जेवरात लूट ले गए थे। सोमवार को पुलिस ने खुलासा कर आरोपी विपिन, गौतम व संदीप को जेल भेजा था। एसीपी स्वरूपनगर व्रजनारायण सिंह ने बताया कि तीनों ने नकदी व जेवरात का बंटवारा किया था। जिसमें मामूली रकम व थोड़े जेवरात विपिन को दिए थे जबकि वही मास्टरमाइंड था।

विज्ञापन

इस बात को लेकर विपिन का इन दोनों से विवाद गया था। एक महीने पहले मारपीट भी हो गई थी। तब से विपिन कुछ लोगों से घटना के बारे में बताकर कहा था कि वह इन दोनों को जेल भिजवा देगा। गहने बेचने की भी बात कही थी। तब यह जानकारी पुलिस तक पहुंची थी। 

सराफ अब तक पकड़ से दूर, उठ रहे सवाल
तीनों आरोपी बेखौफ होकर अपने घर पर ही रह रहे थे। पुलिस ने खुलासा किया था कि तीन ज्वैलर्स भी इसमें शामिल हैं। जिन्होंने लूट के जेवरात खरीदे। पुलिस का दावा है कि उनकी तलाश में दबिश दी गई लेकिन वह नहीं मिले। वह दावा गले नहीं उतर रहा है, क्योंकि अचानक हुई कार्रवाई सराफ को कैसे पता चल गई। आशंका है कि सराफ को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। एसीपी का कहना है कि जल्द इन सभी पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें