फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में दो वर्गों में मारपीट: बलवा में 61 के खिलाफ रिपोर्ट, पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा

Sat, 10 Feb 2024 06:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर दो वर्गों में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने 61 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने नामजद एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
दो वर्गों में मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी, बरेली के बाद अब कानपुर में असामाजिक तत्वों ने उपद्रव मचाया। मामले की गंभीरता के मद्देनजर कानपुर पुलिस सतर्क है। रावतपुर इलाके में शुक्रवार को दो वर्गों में मारपीट के मामले में पुलिस ने एक नामजद और 60 अन्य के खिलाफ बलवा, गाली गलौज और मारपीट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कमिश्नर ने घटनास्थल पर फोर्स तैनात कर दिया है।

विज्ञापन


रावतपुर आनंदनगर निवासी सतीश मिश्रा ने दी तहरीर में बताया कि भल्लड़ जबरन इधर से अपना दरवाजा खोले हुए है। रोज दक्षिणेश्वर मंदिर में आरती के समय धक्का मारकर निकलता है। गुरुवार शाम मंदिर में आरती करते समय वह धक्का देकर चला गया था। जुमे की नमाज के बाद भल्लड़ के साथ 50 से 60 लोग आए और उनके साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट की। ये भीड़ धार्मिक स्थल से होकर आई थी।

डीसीपी विजय ढुल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर भल्लड़ को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश सीसीटीवी फुटेज की मदद से की जा रही है। उन्होंने चेताया कि अगर किसी ने भी माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें