फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लोडर से टकराने के बाद बेकाबू कार ट्रक से टकराई, सिपाही की मौत

Thu, 17 Jul 2025 07:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा-कानपुर हाईवे पर अकबरपुर थाना क्षेत्र के तिवारीपुरवा के पास गुरुवार की दोपहर कार सवार मुख्य आरक्षी की कार आग चल रहे लोडर से टकराते हुए दूसरे लेन पर चली गई। इसी बीच ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार मुख्य आरक्षी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि लोडर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


झांसी जिले के मोठ थाना के सारन निवासी संतोष यादव (42) पुत्र देशराज वर्तमान में कानपुर देहात के अमराहट थाना में मुख्य आरक्षी के पद पर तैनात थे। कुछ दिन पहले पुलिस लाइन से उनकी अमराहट थाने पर तैनाती हो गई थी। गुरुवार को वह पुलिस लाइन से अमराहट थाना आमद दर्ज कराने जा रहे थे। हाईवे पर तिवारीपुरवा के पास पहुंचने पर कार अनियंत्रित होकर आगे जा रहे लोडर से टकरा गई। इसके बाद डिवाइडर पार करते हुए दूसरी लेन पर पहुंच गई। तभी सामने से आ रहे ट्रेलर ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। जिससे उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

कानपुर देहात में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
इधर कार की टक्कर से लोडर भी पलट गया और चालक कानपुर नगर के लोकमन मोहल निवासी राकी (28) गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। कार से सिपाही के शव को बाहर निकलवाया। वहीं घायल लोडर चालक को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां से उसे हैलट रेफर कर दिया गया। अनहोनी की जानकारी पर देर रात परिजन मोर्चरी पहुंचे। पत्नी दीपा यादव, बेटी ज्योति, बेटा विष्णु बिलखते रहे।
विज्ञापन

परिवार के लोगों ने बताया कि संतोष का परिवार लालनपुरा मोठ में रहा है। बताया कि संतोष का वर्ष 2006 में सिपाही के पद पर चयन हुआ था। वर्तमान में अमराहट थाना में मुख्य आरक्षी के पद पर तैनात थे। सीओ अकबरपुर संजय वर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। हादसा करने वाले कंटेनर की तलाश की जा रही है। हादसे की कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें