कानपुर में समाज कल्याण विभाग तमाम प्रयासों के बाद भी सामूहिक विवाह में जोड़ों की संख्या पूरी नहीं कर पाया। अब विभाग 71 जोड़ों की धनराशि वापस निदेशालय भेजेगा। सामूहिक विवाह में 516 जोड़ों की ही शादी हो पाई थी।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के लिए शासन ने समाज कल्याण विभाग को 2.99 करोड़ रुपये जारी किए थे। जिले में 2000 जोड़ों की शादी कराने का लक्ष्य रखा गया था। हालांकि चार ब्लॉकों में 516 जोड़े ही मिल सके थे।
प्रत्येक जोड़े के लिए सरकार 51 हजार रुपये देती है। समाज कल्याण अधिकारी डॉ. प्रज्ञा पांडेय ने बताया कि 71 जोड़ों की धनराशि बची है, जो शासन को भेजी जाएगी।