फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: चलती ट्रेन से गिरकर दंपती की मौत, छठ पूजा के बाद बलिया से दिल्ली जा रहे थे पति-पत्नी

Sat, 13 Nov 2021 09:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

ट्रेन से गिरकर दंपती की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छठ के बाद बलिया से दिल्ली जा रहे दंपती की सचेंडी में ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने आशंका जताई है कि बोगी में भीड़ के कारण दंपती गेट के पास सफर कर रहा होगा तभी हादसा हो गया। पत्नी को बचाने में पति भी गिर गया होगा।
विज्ञापन


शुक्रवार देर रात दोनों का शव ट्रैक किनारे पड़ा मिला। तभी का हादसा बताया जा रहा है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बलिया के फेफना थानाक्षेत्र के भिसवार गांव निवासी जयराम (38) पत्नी मीना देवी (33) के साथ दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते थे।

दोनों बच्चे सूरज और प्रमोद गांव में ही बाबा-दादी के पास रहते हैं। हादसे की जानकारी पर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे जयराम के पिता जोगी राजभर ने बताया कि बेटा और बहू छठ पूजा मनाने के लिए गांव आए थे। गुरुवार को दिल्ली वापस जाने के लिए ट्रेन से निकले थे। इसके बाद सचेंडी पुलिस ने हादसे की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें