फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: डॉक्टर बेटे की याद में हॉस्पिटल बनाने जा रहे दंपती से 16.77 लाख हड़पे, पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Wed, 15 Apr 2026 10:46 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका और रेश्म विभाग से रिटायर्ड सहायक आयुक्त के साथ ठगी का मामला सामने आया है। स्टॉक मार्केट में निवेश का झांसा देकर रुपये हड़पे। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कल्याणपुर में सेवानिवृत्त दंपती से स्टॉक मार्केट में निवेश करने के नाम पर 16.77 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने लखनऊ के एलडीए कॉलोनी निवासी सुनील कुमार वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। दंपती अपने दिवंगत डॉ. बेटे की याद में चैरिटेबल चिकित्सालय बनाने जा रहे थे लेकिन आरोपी ने निवेशन पर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर रकम हड़प ली। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सत्यम विहार निवासी राजकिशोर कटियार रेश्म विभाग से सहायक आयुक्त के पद से रिटायर्ड हैं। उनकी पत्नी पुष्पलता कटियार प्रधानाध्यापिका के पद पर सेवानिवृत्त हैं। पुष्पलता ने कल्याणपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसके मुताबिक लखनऊ के एलडीए कॉलोनी में उनके दिवंगत डॉक्टर बेटे का मकान है। उसके घर के सामने सुनील कुमार वर्मा का मकान है। इस दौरान दोनों में जान पहचान हो गई।

21 दिसंबर 2019 को उनके बेटे की बीमारी से मृत्यु हो गई जिसके बाद सुनील कुमार वर्मा अक्सर सांत्वना देने आने लगा। सेवानिवृत्त दंपती बेटे की याद में चैरिटेबल हॉस्पिटल बनाने जा रहे थे। इसकी जानकारी सुनील वर्मा को हुई तो स्टॉक मार्केट में निवेश का झांसा देकर दो बार में 15.87 लाख और 90 हजार रुपये ले लिए। निर्धारित समय के बाद रकम मांगी तो धमकी दी। कल्याणपुर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आपराधिक विश्वासघात और आपराधिक धमकी की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लालच में आकर खाते में ठगी के 1.75 लाख मंगवाए
कल्याणपुर के नानकारी क्षेत्र के युवक सुधीर कुमार ने लालच में आकर साइबर अपराधियों को अपना खाता म्यूल अकाउंट के रूप में दे दिया। नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल से दो मामलों में आई शिकायतों पर कल्याणपुर पुलिस ने जांच की, जिसमें सुधीर कुमार के बैंक अकाउंट की जानकारी हुई। एसआई सचिन कुमार की ओर से कल्याणपुर थाने में एफआईआर कराई गई है।

कलयाणपुर थाने में दर्ज एफआईआर के मुताबिक सुधीर कुमार के खाते में 38 हजार और 1.37 लाख रुपये ट्रांसफर हुए हैं। आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसे एक युवक मिला था, जिसने खाते में रुपये मंगवाने का लालच दिया। रुपये आने के बाद उसको कुछ कमीशन भी मिला। वह रुपये ट्रांसफर कराने वाले की जानकारी नहीं दे सका। कल्याणपुर पुलिस ने सुधीर कुमार के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें