केडीए प्रवर्तन और भूमि बैंक विभाग ने बुधवार को सनिगवां में संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान अवैध प्लाॅटिंग पर बुलडोजर चलाकर तालाब से अवैध कब्जे हटाए गए। तालाब परिसर की करीब 10 करोड़ रुपये की जमीन अवैध कब्जे से मुक्त करने का दावा किया गया। केडीए उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल के निर्देश पर जोन चार प्रवर्तन विभाग के प्रभारी अतुल राय के नेतृत्व में दस्ते ने आराजी संख्या 769 में अवैध प्लाॅटिंग तोड़ी।
अवैध प्लाटिंग पर चलाए बुलडोजर
- फोटो : अमर उजाला
प्रभारी अधिकारी ने बताया कि आराजी संख्या 773 के तालाब की जमीन से अवैध बाउंड्री सहित अन्य कब्जे ध्वस्त हुए। करीब 0.051 हेक्टेयर जमीन खाली कराई गई जिसकी कीमत लगभग 10 करोड़ रुपये है। दस्ते में अवर अभियंता अटल चतुर्वेदी, प्रवर्तन दस्ता और चकेरी पुलिस शामिल थी।