फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात: बीच पटरी फंसी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 40 मिनट ट्रैक ठप, जेसीबी मंगवाकर हटाई जा सकी ट्रॉली व ट्रैक्टर

Tue, 03 Nov 2020 04:58 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
ट्रेक पर फंसी ट्रैक्टर ट्राली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर देहात के झींझक में दिल्ली-हावड़ा रेलवे रूट पर सोमवार को पटरियों के बीच चावल लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली फंस गई। चालक के ट्रॉली निकालने की कोशिश पर कपलिंग टूट गई। इससे दोनों ट्रैक पर आवागमन रुक गया। बाद में जेसीबी मशीन मंगवाकर ट्रैक्टर व ट्रॉली हटाने पर यातायात सामान्य हो सका। लगभग 40 मिनट ट्रैक ठप रहा।
विज्ञापन


अप व डाउन की दो-दो मालगाड़ी रोकी गई। सड़क आवागमन एक तरफ से चलता रहा। हालांकि कई बार दोनों ओर से एक साथ वाहनों के आने पर दिक्कत हुई। सोमवार की दोपहर झींझक रेलवे क्रॉसिंग के दोनों तरफ सिकंदरा-रसूलाबाद रोड पर वाहनों की लाइन लगी थी। गेटमैन मनराज ने 1.07 बजे फाटक खोला। इसपर सड़क यातायात शुरू हो गया।
विज्ञापन

मंगलपुर की तरफ से चावल की बोरियां लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पटरियों के बीच फंस गई। चालक ने ट्रॉली निकालने की कोशिश की तो कपलिंग टूट गई। इससे ट्रैक्टर व ट्रॉली वहीं फंस गई। गेटमैन ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी। डाउन की मालगाड़ी एलपीजी को एडवांस सिग्नल पर और आइसीडीजी मालगाड़ी शाहपुर फाटक के पास रोकी गई।

अप की आइसीबी मालगाड़ी को झींझक स्टेशन पर व एरिक मालगाड़ी को नासरसेड़ा फाटक के पास रोका गया। जेसीबी मंगवाकर ट्रैक के बीच फंसी ट्रैक्टर-ट्रॉली को हटवाया गया। लगभग 1.47 बजे ट्रैक क्लीयर हो सका। सहायक स्टेशन अधीक्षक झींझक वीके सिंह ने बताया कि केबिन क्रॉसिंग पर पटरियों के बीच ट्रैक्टर-ट्रॉली फंसने से लगभग 40 मिनट तक अप व डाउन लाइनों का यातायात ठप रहा।

ट्रैक्टर-ट्रॉली हटने के बाद यातायात सुचारु हो गया था। आरपीएफ फफूंद के हेड कांस्टेबल एसएम यादव ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया गया है। नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें