कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में कोरोना से गुरुवार को एक भी मौत नहीं हुई। पोर्टल पर सात पुरानी मौतें अपडेट की गई हैं। तीन मौतें हैलट तो चार चांदनी अस्पताल की हैं। इस तरह नगर में कोरोना से मरने वाले रोगियों का आंकड़ा 1728 हो गया है।
वहीं 14 नए संक्रमित मिले हैं और इलाज से कोरोना के 57 रोगी ठीक हो गए। एक्टिव केस अब 370 हैं। कोरोना के संक्रमण का फैलाव सिमट रहा है, लेकिन कुछ क्षेत्रों में अभी संक्रमण की चेन टूटी नहीं हैं।
जाजमऊ, उत्तरीपुरा, योगेंद्र विहार, रायपुरवा, शारदा नगर बिल्हौर, हरीगंज, नानकारी, मंधना, लखनपुर, साकेतनगर, कर्नलगंज में संक्रमित मिले हैं। अब तक नगर में कुुल संक्रमितों की संख्या 82381 है। इनमें 80283 ठीक हो गए। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 9141 कोरोना संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए।