फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का कहर: कानपुर की आयुध निर्माणियों में महीने भर में पांच सौ संक्रमित, 55 कर्मचारियों की हो चुकी है मौत

Sat, 01 May 2021 04:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कर्मचारी संगठन ने जिलाधिकारी, सांसद सत्यदेव पचौरी और विधायक सुरेंद्र मैथानी को पत्र भेजकर निर्माणियों में 25 फीसदी ही स्टाफ बुलाने की मांग की है।
विज्ञापन
कानपुर में कोरोना का कहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर स्थित पांचों आयुध निर्माणियों में कोरोना ने कहर मचा दिया है। एक महीने में ही पांच सौ कर्मचारी, अफसर और उनके परिजन संक्रमित हो चुके हैं। जूनियर वर्क्स मैनेजर सहित 55 कर्मचारियों की मौत हो चुकी है जबकि 45 परिजनों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


कर्मचारी संगठन ने जिलाधिकारी, सांसद सत्यदेव पचौरी और विधायक सुरेंद्र मैथानी को पत्र भेजकर निर्माणियों में 25 फीसदी ही स्टाफ बुलाने की मांग की है। शहर में आयुुध निर्माणी कानपुर, फील्ड गन फैक्टरी, लघु शस्त्र निर्माणी, आयुध उपस्कर निर्माणी और आयुध निर्माणी पैराशूट है।  

इन निर्माणियों में स्थायी और अस्थायी सात हजार से ज्यादा कर्मचारी-अधिकारी काम करते हैं। यहां चेन की तरह काम करके उत्पाद बनाए जाते हैं, इसके चलते संक्रमण होने की संभावना भी अधिक रहती है। ओईएफ मजदूर संघ के पदाधिकारी योगेंद्र सिंह चौहान, मोहम्मद सलीम, सुखदेव, रवी, अमित, प्रदीप, राजेश और अभय मिश्रा ने बताया कि निर्माणियों में एक महीने में अब तक लगभग 100 कर्मचारी व उनके परिवार के सदस्यों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


विधायक मैथानी ने बताया कि निर्माणियों में वर्क फ्रॉम होम और 25 फीसदी स्टाफ बुलाने संबंधी आदेश जारी करने के लिए जिलाधिकारी से बात हो गई है। उन्होंने आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें