फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राणवायु की किल्लत: आफत में पड़ी 36 मरीजों की जान, तो एसीपी ने भिजवाई ऑक्सीजन

Wed, 28 Apr 2021 12:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

अस्पताल प्रशासन के मुताबिक कानपुर देहात से हर दिन वहां ऑक्सीजन की सप्लाई होती है। वर्तमान में 36 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। मंगलवार सुबह एजेंसी ने ऑक्सीजन देने में असमर्थता जाहिर की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में पनेसिया कोविड अस्पताल में मंगलवार को 36 मरीजों की जान आफत में पड़ गई। यहां कुछ ही घंटे का ऑक्सीजन बैकअप होने की जानकारी पर एसीपी कर्नलगंज त्रिपुरारी पांडेय ने दो सिलिंडर अस्पताल पहुंचाए। इससे काफी मदद मिली। रात करीब साढ़े नौ बजे ऑक्सीजन आने पर आपूर्ति सुचारु हो सकी।
विज्ञापन


अस्पताल प्रशासन के मुताबिक कानपुर देहात से हर दिन वहां ऑक्सीजन की सप्लाई होती है। वर्तमान में 36 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। मंगलवार सुबह एजेंसी ने ऑक्सीजन देने में असमर्थता जाहिर की। प्रशासन से संपर्क करने पर बताया गया कि पनकी स्थित एजेंसी पर ऑक्सीजन प्लांट से उपलब्ध हो जाएगी।

काफी देर तक वहां जद्दोजहद के बाद वहां से सिलिंडर लौटा दिए गए हैं। अस्पताल का ड्राइवर सिलिंडर लेकर बब्बर गैस एजेंसी पहुंचा। कई घंटे लाइन में लगने के बाद भी ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही थी। देर शाम ऑक्सीजन खत्म होने लगी तो एसीपी कर्नलगंज को सूचना मिली। उन्होंने दो ऑक्सीजन सिलिंडर अस्पताल पहुंचाए, जिससे कुछ राहत हुई। इसके कुछ देर बाद ऑक्सीजन सिलिंडर भरकर अस्पताल पहुंचाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें