कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
कानपुर में डेढ़ माह से ज्यादा समय के बाद बुधवार को संक्रमितों का आंकड़ा 100 के अंदर ही सिमट गया। 95 नए संक्रमित मिले। दूसरी लहर में पहली बार 100 का आंकड़ा एक अप्रैल को पार हुआ था, तब 136 संक्रमित मिले थे। अप्रैल जाते-जाते ऐसा भी समय आया, जब एक-एक दिन में ढाई हजार से भी ज्यादा संक्रमित मिले।
अब इसे लॉकडाउन का असर कहें या वैक्सीनेशन का, जो संक्रमितों की संख्या लगातार कम हो रही है। हालांकि बुधवार को कोरोना से नौ मौतें हुईं। कई रोगी गंभीर हालत में अस्पतालों में भर्ती हैं। नगर में एक्टिव कोरोना केस अब 2766 हैं।
कोरोना संक्रमित एक रोगी की मौत हैलट, दो रोगियों की रामा मेडिकल कॉलेज, तीन रोगियों की एसपीएम हॉस्पिटल, एक रोगी की प्रिया हॉस्पिटल, एक की मरियमपुर हॉस्पिटल और एक की फार्च्यून हॉस्पिटल में मौत हुई है। अब तक कुल 1633 कोरोना संक्रमित रोगियों की मौत हुई है।
अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 81 हजार 598 है। इनमें इलाज से 77 हजार 199 रोगी ठीक हो चुके हैं। बुधवार को अस्पतालों में 79 और होम आइसोलेशन में 397 (कुल 476) मरीज संक्रमण मुक्त हुए। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 9640 कोरोना संदिग्धों के सैंपल लिए हैं।