एक महीने तक कोहराम मचाने के बाद अब कानपुर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ गई है। मौतों की संख्या घटने के साथ नए संक्रमितों की संख्या में भी कमी आई है।
उत्तर प्रदेश के कानपुर में कोरोना संक्रमण का फैलाव धीमा पड़ा है लेकिन मौतों पर लगाम नहीं लग पा रही है। 12 और कोरोना रोगियों की मौत हुई। इस समय संक्रमित कम जरूर आ रहे हैं लेकिन जो आ रहे हैं, उनकी हालत गंभीर रहती है।
विज्ञापन
इस वजह से मौतें थम नहीं रही हैं। वहीं 166 नए संक्रमित मिले हैं। कोरोना से अब तक 1623 मौतें हुई हैं। एक्टिव केस 3157 हैं। कोरोना संक्रमित छह रोगियों की मौत हैलट में हुई है। एक की मौत कांशीराम अस्पताल, एक की नारायणा मेडिकल कॉलेज, एक की रीजेंसी, दो की कुलवंती और एक की मौत कृष्णा अस्पताल में हुई है।
मंगलवार को संक्रमितों से चार गुना ज्यादा 652 मरीज ठीक हुए हैं। नगर में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 81 हजार 503 है। इनमें 76 हजार 723 ठीक हो गए। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 9980 कोरोना संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए।