फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: बिधनू में बीच सड़क गोलियां मारकर स्कूटी सवार महिला की हत्या, पीठ पर मारी गईं गोलियां

Tue, 18 May 2021 09:05 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में स्कूटी सवार एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 
विज्ञापन
सीएचसी में मृतका और पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बिधनू-किसान नगर मार्ग पर करसुई पुल के पास मंगलवार सरेशाम स्कूटी सवार महिला की पीठ पर दो गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। महिला की शिनाख्त नौबस्ता के सागरपुरी निवासी आरती शर्मा (36) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


आरती आइसक्रीम फैक्टरी चलाती थी। वह मूलरूप से ग्वालियर की रहने वाली थी। उसका ससुराल हमीरपुर के भरुआ सुमेरपुर में है। पति श्यामशरण से अलगाव के बाद वह नौबस्ता में रह रही थी। आरती के पिता ने दामाद पर हत्या का शक जताया है। 

एसपी आउटर अष्टभुजा प्रसाद सिंह के मुताबिक, शाम करीब सात बजे पुलिस को करसुई पुल पर हादसे की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी महिला को तत्काल सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टरों ने बताया कि महिला की गोली लगने से मौत हो गई हैं।
विज्ञापन


पीठ पर दो गोलियां मारी गई हैं।  एसपी ने बताया कि आरती के पिता शीतल प्रसाद शर्मा को सूचना दे दी गई है। वह कानपुर के लिए रवाना हो चुके हैं। आरती किसान नगर जा रही थी या वहां से वापस आ रही थी, यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें