फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव का इलाज कर रहे 13 मेडिकल स्टाफ की रिपोर्ट निगेटिव, डॉक्टर समेत 45 के सैंपल जांच को गए

Mon, 20 Apr 2020 12:33 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन
कानपुर में कोरोना रोगियों का इलाज कर रहे 13 मेडिकल स्टाफ की रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आई है। मेडिकल स्टाफ का सैंपल जांच के लिए शनिवार को भेजा गया था। इनमें 12 की रिपोर्ट तो निगेटिव आ गई थी। एक सैंपल में संशय रहा है। उसका सैंपल दोबारा जांच के लिए लगाया गया।
विज्ञापन


बाद में इसकी रिपोर्ट भी निगेटिव आ गई। मेडिकल स्टाफ की रिपोर्ट कालेज प्रबंधन को दे दी गई है। इसके अलावा कोरोना रोगियों का इलाज करने वाले मेडिकल स्टाफ का सैंपल रविवार को जांच के लिए भेजा गया है। इनमें 17 डॉक्टर और 8 पैरा मेडिकल तथा 20 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शामिल हैं।
 
विज्ञापन

कानपुर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
वहीं कोविड हॉस्पिटल में काम कर रहे सर्जरी विभाग के डॉ. अविनाश के भाई की डेनमार्क में मौत के बाद उन्हें घर जाने की छुट्टी दे दी गई। मेडिकल स्टाफ की जांच ड्यूटी पर जाने से पहले और सात दिन काम करने के बाद कराई जा रही है जिससे वे संक्रमण से सुरक्षित रहें।

सीएसजेएम विवि से गेस्टहाउस की अनुमति नहीं मिली
कोरोना का इलाज करने वाले जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के डाक्टरों को क्वारंटीन करने के लिए सीएसजेएम विवि ने गेस्ट हाउस की अनुमति नहीं दी है। इस संबंध में सप्ताह भर पहले हैैलट के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके मौर्या ने विवि प्रशासन को पत्र लिखा था लेकिन अनुमति नहीं मिली। इसके बाद मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने आईआईटी से संपर्क किया। आईआईटी प्रबंधन ने मौखिक रूप से हामी तो भर ली लेकिन अभी लिखित अनुमति नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें