फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा: क्वारंटीन सेंटर में अव्यवस्थाओं पर छात्रों का हंगामा, बोले यहां पर कूलर नहीं है, कहीं और रखो

Sun, 19 Apr 2020 10:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
कोटा से लौटे छात्र की जांच करते डॉक्टर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के कुलपहाड़ में क्वारंटीन सेंटर में छात्रों ने जमकर हंगामा किया । राजस्थान के कोटा से आने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या शनिवार की रात को और बढ़ गई। रात में दो और बसें आ जाने के बाद कुलपहाड़ के क्वारंटीन केंद्र में 17 और बच्चे भेज दिए गए।
विज्ञापन


जिससे अब केंद्र बनाए जनतंत्र इंटर कॉलेज में 29 बच्चे और कस्तूरबा में 21 बच्चे हो गए। वहीं रात में जनतंत्र इंटर कॉलेज कुलपहाड़ में छात्र-छात्राओं ने बिना कूलर के कमरों में ठहरने से मना कर दिया। बच्चों के विरोध करने पर प्रशासन ने सपा नेता जितेंद्र मिश्रा से बात कर उनका नवनिर्मित मां पीतांबरा होटल के हाल खुलवाकर क्वारंटीन कर दिया गया।

रविवार को कस्तूरबा गांधी विद्यालय केंद्र और मां पीतांबरा क्वारंटीन केंद्रों के बच्चों का स्वास्थ्य विभाग टीम भेजकर जांच कराई गई। लॉकडाउन बढ़ने से राजस्थान कोटा में फंसे बच्चों को लाने के लिए यूपी सरकार द्वारा बसें भेजी गईं। महोबा जिले के 50 बच्चों को दो क्वारंटीन केंद्रों में ठहराया गया। प्रशासन ने कोटा से आए छात्र-छात्राओं के खानपान की व्यवस्था कराई।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

क्वारंटीन सेंटर में मौजूद छात्र - फोटो : amar ujala
रविवार को दोनों क्वारंटीन केंद्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भेजकर जांच कराई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुलपहाड़ के प्रभारी चिकित्सक अम्बरीश राजपूत, डॉ. सुजीत, गौरव अग्रवाल, रफी अहमद, कमल सिंह, सिद्धार्थ अग्रवाल, बरातीलाल ने सभी बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। अम्बरीश राजपूत ने बताया कि सभी 29 छात्रों का परीक्षण कर उन्हें घर पर क्वारंटीन की सलाह दी गई है।

कुछ बच्चों ने केंद्र पर कूलर न होने से वहां रुकने से मना कर दिया तो होटल में क्वारंटीन सेंटर बनाया गया। सुबह नौ बजे से बच्चों की शुरू हुई जांच दोपहर तीन बजे तक चलती रही। संकट के समय में माता-पिता से दूर अकेले रह रहे बच्चे उनसे मिलने के बाद खुश नजर आए। माता-पिता के खुशी के आंसू छलक पड़े।

डायबिटीज के छात्र की अलग की व्यवस्था
कुलपहाड़ में क्वारंटीन किए गए छात्रों में एक रूरीकला का निवासी छात्र सक्षम डायबिटीज से पीड़ित था। उसने तहसीलदार सुबोधमणि शर्मा से बताया कि वह इंसुलिन लेता है। उन्होंने तुरंत उसके लिए रोटी-दाल की व्यवस्था कराई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें