उपभोक्ताओं को मोबाइल से बुकिंग करने की सलाह
लेकिन कई बार एजेंसी के चक्कर लगाने के बाद भी सिलिंडर नहीं मिल पाया। परिवार के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। एजेंसी संचालक उमेश गुप्ता ने कहा कि गोदाम में स्टॉक खत्म हो गया है, इसलिए कार्यालय अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा। कमर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति पूरी तरह बंद है और घरेलू सिलिंडर भी सीमित मात्रा में ही मिल पा रहे हैं। उपभोक्ताओं को मोबाइल से बुकिंग करने की सलाह दी गई है। जैसे ही नई खेप पहुंचेगी, बुकिंग के अनुसार वितरण किया जाएगा।