फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उदयपुर की घटना का कानपुर कनेक्शन: दावत-ए-इस्लामी के सेंटर पर पुलिस ने की छानबीन, ये दावा किया

Sat, 02 Jul 2022 11:03 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

दावत-ए-इस्लामी से जुड़े कानपुर के कई सदस्यों ने थाना पुलिस से संपर्क कर बताया कि संगठन मुस्लिम लोगों को नमाज, दीन के लिए जागरूक करता है, हिंसा से उनका कोई लेना नहीं है। हर जांच के लिए पुलिस का सहयोग करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
दोनों आरोपी और कन्हैया लाल की फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर में हुई कन्हैयालाल की हत्या के आरोपियों का पाकिस्तानी संगठन दावत-ए-इस्लामी से जुड़ाव मिलने के बाद कानपुर में भी इस संगठन की गतिविधियों की तलाश पुलिस ने शुरू की है। गुरुवार शाम पुलिस ने डिप्टी पड़ाव स्थित दावत-ए-इस्लामी के सेंटर (मरकज) में जाकर छानबीन की।

विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा के अनुसार सेंटर में धार्मिक किताबों के अलावा कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। संगठन से जुड़े आपराधिक किस्म के लोगों का इतिहास खंगाला जा रहा है। कुछ की निगरानी भी की जा रही है। अभी तक शहर में इसकी एक भी शिकायत दर्ज नहीं है।

संगठन से जुड़े लोगों ने पुलिस से संपर्क किया है, लेकिन वह खुलकर सामने नहीं आए हैं। उन्होंने पुलिस की जांच में पूरा सहयोग करने की बात कही है। पुलिस कमिश्नर के अनुसार कन्हैयालाल के हत्यारों का शहर में सक्रिय इस संगठन से कोई लिंक नहीं मिला है। 
विज्ञापन


संगठन के सदस्य पुलिस के संपर्क में
सूत्रों के अनुसार दावत-ए-इस्लामी से जुड़े शहर के कई सदस्यों ने थाना पुलिस से संपर्क कर बताया कि संगठन मुस्लिम लोगों को नमाज, दीन के लिए जागरूक करता है, हिंसा से उनका कोई लेना नहीं है। हर जांच के लिए पुलिस का सहयोग करने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें