फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: निवेश के नाम पर महाठग गया था जापान, हत्या की धमकी दी…तो पत्नी से वापस कराए थे कइयों के रुपये

Sun, 14 Dec 2025 11:20 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर के महाठग रविंद्रनाथ सोनी ने जापान में बैंकों में अधिक धन रखने पर लगने वाले चार्ज का फायदा उठाकर कई जापानी नागरिकों को ठगा। हत्या की धमकी मिलने के बाद उसने डरकर अपनी पत्नी और सह-पार्टनर सूरज जुमानी के माध्यम से रकम वापस कराई।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में महाठग रविंद्रनाथ सोनी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में रविंद्रनाथ सोनी ने निवेश के नाम पर काफी संख्या में जापानियों को भी ठगा। इसका पता जब जापानियों को हुआ तो उन्होंने सीधे हत्या की धमकी दे दी। इससे डरकर आरोपी ने पत्नी व सह पार्टनर सूरज जुमानी के हाथों कई जापानियों की रकम वापस करा दी। यह जानकारी पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल को दुबई के लोगों से मिली है। एसआईटी को कुछ जापानियों के ईमेल भी मिले हैं जिसमें ब्लू चिप समेत अन्य कंपनियों के संबंध में जानकारियां हैं।

विज्ञापन

कमिश्नरी पुलिस को रविंद्रनाथ सोनी का वीडियो मिला है जिसमें वह दुबई में आयोजित समारोह में जापान जाकर निवेश कराने की बात कहते हुए सुनाई दे रहा है। समारोह में वह ब्लू चिप कंपनी का प्रचार करता नजर आ रहा है। इसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। पहले आरोपी ने जापान जाने के बारे में इन्कार किया था। अब पुलिस को उसके वहां जाकर निवेश कराने की जानकारी मिल गई है।

अधिक धन रखने पर लगता है चार्ज
पुलिस और एसआईटी इसकी जांच में जुट गई है। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल के मुताबिक ठगी के बाद रविंद्रनाथ सोनी फरार हो गया। इसका पता दुबई में रहे रहे जापानियों को हुआ तो उन्होंने उसे धमकाया। रविंद्रनाथ ने डरकर पत्नी और सूरज सुमानी को जापान भेजकर काफी लोगों की रकम लौटाई। जापान में लोग बैंकों में रकम कम रखते हैं। वहां अधिक धन रखने पर चार्ज लगता है। इसी वजह से रविंद्रनाथ सोनी ने वहां के लोगों को निवेश का झांसा देकर ठगी का शिकार बनाया।
विज्ञापन

अमेरिका का बुड्ढा और हवाला कनेक्शन जोड़ रही पुलिस
दुबई के आए अधिकारी ने रविंद्रनाथ और उससे जुड़े लोगों के तार अमेरिका के एक बुड्ढा नाम के व्यक्ति से जुड़े होने की जानकारी दी है। बुड्ढा बहुत बड़ा हवाला कारोबारी है। कई अवैध हथियारों की तस्करी करने के खेल में शामिल है। बुड्ढा से एशिया के काफी लोग जुड़े हुए हैं। यह विदेशियों और एशियाई देशों से नौकरी के लिए गए लोगों से संपर्क स्थापित कराने का कार्य करते हैं। इसके लिए उन्हें अच्छा खासा कमीशन मिलता है। कमिश्नरी पुलिस के अधिकारी बुड्ढा को सर्च करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें