फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: ऑटो चालक की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने पीट-पीटकर हत्या का लगाया आरोप, शव मोर्चरी में भेजा

Sun, 14 Dec 2025 10:26 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: हरबंशमोहाल थाना क्षेत्र में ऑटो चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने गोलू करिया समेत पांच अन्य लोगों पर शराब पिलाकर पीट-पीटकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने हंगामे के बाद शव को मोर्चरी भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हरबंश मोहाल थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में हरबंश मोहाल थाना क्षेत्र में ऑटो चालक शिव प्रताप सिंह उर्फ संजय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। गुस्साए परिजनों ने ऑटो चालक की पीट-पीटकर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने हंगामे के बाद शव को मोर्चरी भेजकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मृतक संजय हरबंशमोहाल का निवासी था, लेकिन शुक्लागंज में किराए के घर में रह रहा था। परिजनों ने हरबंशमोहाल निवासी गोलू करिया, राजू, अखिलेश, भोलू, राजेश समेत अन्य लोगों पर शराब पिलाकर पिटाई करने और हत्या करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा
संजय को केपीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। हंगामे के बाद हरबंशमोहाल और फीलखाना थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें