फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: महाठग रवींद्रनाथ सोनी के खिलाफ अब एक करोड़ की ठगी की शिकायत

Mon, 10 Aug 2026 10:22 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आरोपी रवींद्रनाथ सोनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
करीब 1500 करोड़ की ठगी के आरोपी रवींद्रनाथ सोनी के खिलाफ मुंबई की एक महिला ने एक करोड़ की ठगी की शिकायत कोतवाली में की है। बोरीवली पश्चिम निवासी जेन कैरोलीन नाम की महिला का आरोप है कि वह 32 साल से दुबई में परिवार के साथ रह रही हैं। वह लिफ्ट बनाने वाली कंपनी में एक्जीक्यूटिव थीं। मई 2023 को दुबई में ब्लूचिप कार्यालय के रिलेशनशिप मैनेजर अभिषेक सिंघल ने उन्हें व्हाट्सएप व फोन किया।
विज्ञापन


अपने ऑफिस बुलाकर निवेश करने को कहा। विश्वास में आकर उन्होंने पांच एग्रीमेंट कर 1.05 करोड़ रुपये का निवेश कर दिया। अभिषेक ने उन्हें बताया कि कंपनी के डायरेक्टर रवींद्रनाथ सोनी उसके बहुत करीबी हैं। उनकी एक अन्य ब्लूचिप फ्रीहोल्ड रीयल एस्टेट और ब्लूचिप कामर्शियल ब्रोकर्स कंपनी भी है। इसके बाद कंपनी ही बंद हो गई। एसीपी कोतवाली अमित कुमार पांडेय ने बताया जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। जेल में बंद रवींद्रनाथ सोनी के खिलाफ 18 मुकदमे दर्ज हैं। अब तक 16 में चार्जशीट लग चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें