फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: संत रविदास जयंती पर निकली कलश यात्रा, बच्चों ने सिर पर कलश रख बढ़ाया उत्साह

Mon, 10 Aug 2026 10:16 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
निकली कलश यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

संत शिरोमणि महाराज रविदास जयंती के अवसर पर रविवार को पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर रथ यात्रा और कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वाराणसी से हुई थी और रथ प्रदेशभर के संयोजकों के माध्यम से हर समाज तक पहुंचकर संत रविदास महाराज के विचारों और कार्यों का स्मरण कराया गया।

विज्ञापन


इसी क्रम में सरसौल मंडल के रामनगर गांव में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रानू शुक्ला के नेतृत्व में कलश यात्रा निकाली गई। ग्रामीणों ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद लिया। यात्रा में सबसे खास बात बच्चों का उत्साह रही। 10 साल से कम उम्र के बच्चों ने सिर पर कलश रखकर पूरे सम्मान के साथ यात्रा को सफल बनाया।

रानू शुक्ला ने कहा कि संत रविदास महाराज ने कहा था "मन चंगा तो कठौती में गंगा"। आज बच्चों की श्रद्धा और ग्रामीणों की भागीदारी ने इस पंक्ति को सार्थक कर दिया। उन्होंने कहा कि संत रविदास ने समाज को समानता, स्वच्छता और भक्ति का संदेश दिया था जिसे आज भी अपनाने की जरूरत है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार स्वामी, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण निषाद, संतोष कोरी, रामशंकर, पुत्तन, रवि साहू, गंगाराम, रामसेवक, दिवाकर, श्रीकृष्ण और राम सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें