फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: ई-रिक्शा की मनमानी पर 'कलर स्ट्राइक', सात जोन के लिए तय हुए अलग-अलग रंग; ACP ट्रैफिक ने बताया प्लान

Wed, 25 Feb 2026 03:41 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर में ट्रैफिक पुलिस अब कलर कोड के आधार पर ई-रिक्शा संचालित कराएगी। बिना कागजात वाले रिक्शा पर पूरी तरह पाबंदी होगी और जोन बदलने पर चालान का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
आईटीएमएस कार्यालय, कानपुर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में ई-रिक्शा की बढ़ती अराजकता पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने नई व्यवस्था लागू की है। अब ई-रिक्शा का संचालन कलर कोड के आधार पर किया जाएगा। ट्रैफिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए शहर को सात जोन में बांटा गया है और प्रत्येक जोन के लिए अलग रंग निर्धारित किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, जिन ई-रिक्शा चालकों के सभी कागजात पूरे होंगे।

विज्ञापन

उन्हें ही संबंधित जोन का कलर कोड जारी किया जाएगा। यदि किसी जोन का ई-रिक्शा दूसरे जोन में संचालित पाया गया तो उसका चालान काटा जाएगा। पुलिस का दावा है कि इससे बिना पंजीकरण और अधूरे दस्तावेजों वाले ई-रिक्शा पर प्रभावी रोक लगेगी और ट्रैफिक व्यवस्था सुधरेगी। हालांकि, ई-रिक्शा चालकों में इस नई व्यवस्था को लेकर असंतोष है।

विज्ञापन

http://


दूसरे जोन में प्रवेश करने पर रहेगा चालान का खतरा

उनका कहना है कि गलती से भी दूसरे जोन में प्रवेश करने पर चालान का खतरा रहेगा, जिससे उनकी रोजी-रोटी प्रभावित होगी। गौरतलब है कि इससे पहले यह व्यवस्था नगर निगम की ओर से लागू की गई थी, लेकिन सभी ई-रिक्शा का पंजीकरण न हो पाने के कारण योजना प्रभावी नहीं हो सकी थी। अब ट्रैफिक पुलिस ने इसे संशोधित रूप में दोबारा लागू करने की तैयारी शुरू की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें