Kanpur News: लखनऊ-इटावा राजमार्ग पर फॉर्च्यूनर और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार सवार मौके से फरार हो गए, जबकि पुलिस ने आधार कार्ड के जरिए एक युवक की पहचान कर जांच शुरू कर दी है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कानपुर में बिल्हौर कस्बे के अरौल थाना क्षेत्र में लखनऊ-इटावा राजमार्ग पर शनिवार दोपहर दादिखा गांव के समीप फॉर्च्यूनर कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों युवक उछलकर सड़क किनारे जा गिरे। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद फॉर्च्यूनर सवार मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भिजवाया है। पुलिस की शुरुआती जांच में युवकों के पास मिले आधार कार्ड से एक युवक की पहचान उन्नाव जिले के बांगरमऊ क्षेत्र के ताजपुर निवासी के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।