फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरआई सिटी की रेव पार्टी: उड़ी कोकीन, चरस, एलएसडी की दावत, नशे में झूमते मिले युवक-युवतियां; दो गिरफ्तार

Sat, 18 Apr 2026 08:27 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: रेव पार्टी मामले में नवाबगंज पुलिस व एसओजी ने आर्गेनाइजर-सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पार्टी में आईआईटी, सीएसजेएमयू और अन्य शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राएं भी शामिल हुए थे।
विज्ञापन
एनआरआई सिटी की रेव पार्टी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनआरआई सिटी के नाइट क्लब में शुक्रवार रात आयोजित रेव पार्टी में कोकीन, चरस, एलएसडी (लाइसर्जिक एसिड डाईथाइलामाइड) और हसीस की दावत उड़ाई गई। एसओजी और नवाबगंज पुलिस ने छापा मार पार्टी आर्गेनाइजर और नशीले पदार्थों के सप्लायर को गिरफ्तार किया। पार्टी में दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान के अलावा प्रदेश के अलग-अलग शहरों के युवक-युवतियां नशे में झूमते मिले। पूछताछ में आईआईटी, सीएसजेएमयू और अन्य शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राएं भी पार्टी में शामिल मिले। पुलिस ने युवक-युवतियों को फटकार लगा घर भेजा।
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि एनआरआई सिटी के स्टैला नाओमी नाइट क्लब में रेव पार्टी का आयोजन किया गया। युवाओं को इंस्टाग्राम के माध्यम से आमंत्रण भेजा गया। एंट्री फीस 1000 रुपये थी। पार्टी में 144 युवक और युवतियां शामिल हुए। पुलिस को रेव पार्टी में मादक पदार्थों के इस्तेमाल किए जाने की सूचना मिली।

एडीसीपी एसओजी सुमित सुधाकर रामटेके और नवाबगंज इंस्पेक्टर राजकेसर टीम के साथ देर रात करीब 2:30 बजे पार्टी में पहुंचे। पुलिस फोर्स को देख वहां अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने आर्गेनाइजर जाजमऊ निवासी फरदीन और ड्रग सप्लायर गुमटी नंबर पांच निवासी मोहित जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


मौके से 0.15 ग्राम एलएसडी, 23.47 ग्राम गांजा, 5.49 ग्राम चरस, 0.60 ग्राम हसीस, 1.19 ग्राम कोकीन, पांच क्रशर, एक पैकेट स्मोकिंग फिल्टर, चार पैकेट स्मोकिंग पेपर, दो मोबाइल और 49 हजार रुपये कैश बरामद किया। पुलिस होटल संचालक और अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है।

गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
छात्र-छात्राओं के संस्थान को दी गई सूचना
पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि पार्टी में आईआईटी, सीएसजेएमयू और अन्य शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राएं भी शामिल हुए। कुछ छात्रों ने नशा भी किया था। उनके संस्थान को सूचना दी गई है। बता दें पूर्व में आईआईटी और सीएसजेएमयू में पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ कार्यशाला का आयोजन किया जा चुका है।

 
विज्ञापन

कोकीन और अन्य नशा भी परोसा गया - फोटो : अमर उजाला
नशे में झूमने के लिए लगाए खास स्क्रीन सेवर
एडीसीपी सुमित सुधाकर रामटेके ने बताया कि पार्टी में नशे के बाद लोगों को असर दिखाने और उन्हें झूमने पर मजबूर करने के लिए पार्टी में प्रोजेक्टर लगाए गए। बड़ी स्क्रीन पर खास तरह के स्क्रीन सेवर लगे मिले। इन्हें देखकर व्यक्ति झूमने पर मजबूर हो जाए। एडीसीपी के अनुसार यह एक तरह के दृष्टिभ्रम जैसा होता है। इसे ज्यादा देर तक देखते रहने से लोगों को नशे में होने जैसा ही महसूस होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें