फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: लाल इमली की घड़ी की सुइयों की चोरी, एफआईआर के निर्देश, मिल प्रबंधन ने बीआईसी अफसरों को दी जानकारी

Sun, 21 Jun 2026 12:15 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
लाल इमली की टूटी हुई घड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर की ऐतिहासिक लाल इमली मिल में लगी चार दिशाओं वाली घड़ी में तीसरी ओर का हिस्सा भी टूट चुका है। अब केवल एक छोर की ही घड़ी बची है। घड़ी में लगी सुइयां भी गायब हैं जो चोरी की ओर इशारा कर रही हैं। मिल प्रबंधन ने जानकारी बीआईसी के उच्च अफसरों को दी तो उन्होंने एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं, कर्मचारी संगठन ने मिल में पर्याप्त सुरक्षा गार्ड न होने और मिल में कई चोर रास्ते होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


लाल इमली कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि घड़ी वर्षों से बंद है। कोई भी व्यक्ति बाहर से इसे ऊंचाई होने के कारण नहीं तोड़ सकता है। ऊपर जाने वाले रास्ते में ताला पड़ा है। मिल में अलग-अलग शिफ्ट में करीब 30 सुरक्षा कर्मचारी रहते हैं जबकि पहले ये संंख्या 60-70 होती थी। कर्मचारियों के पास सुरक्षा के कोई उपकरण तक नहीं हैं।
विज्ञापन

विभाग के एक अधिकारी के पास सारे चार्ज हैं लेकिन वो कुछ भी नहीं कर रहे हैं। मिल के कई हिस्सों की दीवारें टूट चुकी है। आशंका है कि बाहरी लोग यहां पर आते-जाते हों। मिल का कबाड़ आदि भी चोरी होता रहता है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें