फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्बरता: जमीन के विवाद में छुरी से वार कर ग्रामीण की आधी गर्दन काटी, परिवार के लोगों ने ही किया चाकू से हमला

Sat, 20 Jun 2026 11:16 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: जमीन के विवाद परिवार के लोगों ने ही चाकू से हमला कर ग्रामीण की आधी गर्दन काट दी। ग्रामीण की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
विज्ञापन
लोहिया अस्पताल में परिजनों से जानकारी लेते कादरीगेट थानाध्यक्ष कपिल कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजेपुर थाने के गांव सीढ़े चकरपुर में जमीन के रंजिश में परिवार के ही कुछ लोगों ने ग्रामीण पर छुरी से हमला कर दिया। उसकी आधी गर्दन कट गई। परिजन पहले सीएचसी राजेपुर व बाद में लोहिया अस्पताल लाए। हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया। गांव के कालीचरन जाटव का परिवार के लोगों से जमीन का विवाद चल रहा है। आपस में आए दिन विवाद होता रहता था।
विज्ञापन


शनिवार रात परिवार के लोगों से कहासुनी होने लगी। कालीचरन का पुत्र रामू जाटव (25) घर से बाहर आ गया। हाथ में बड़ी छुरी लिए आरोपियों ने उसकी गर्दन पर हमला बोल दिया। एक ही हमले में रामू की आधी गर्दन कट गई। वह जमीन पर गिर गया। उसका भाई राजेश और परिजन मौके पर पहुंचे। रामू को राजेपुर सीएचसी ले गए। डॉक्टर ने इलाज किया, मगर उसका खून बहना बंद नहीं हुआ। वहां से देर रात लोहिया अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन

यहां डॉक्टर ने उसे सैफई रेफर कर दिया। भाई राजेश ने बताया कि आरोपियों से जमीन का विवाद चल रहा है। इसी के चलते उन्होंने हमला बोला। राजेपुर थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें