फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: नहाने की बात कहकर कमरे में गई 11वीं की छात्रा, फंदे पर लटका मिला राधिका का शव, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 04 Oct 2026 04:04 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: गोविंद नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कच्ची बस्ती में रविवार देर शाम 11वीं की छात्रा ने कमरे के अंदर पंखे से दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल खुदकुशी के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में गोविंद नगर थाना क्षेत्र की कच्ची बस्ती निवासी 11वीं की छात्रा राधिका (15) रविवार देर शाम नहाने की बात कहकर ऊपर कमरे में गई, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं आई। छोटा भाई जय किशन उसे बुलाने पहुंचा, तो कमरे में उसका शव मिला। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए। राधिका के पिता बृजभूषण लोडर चालक हैं।

विज्ञापन

परिवार में पत्नी नीलम, बेटी राधिका और बेटा जय किशन हैं। परिजन के मुताबिक रविवार सुबह बृजभूषण लोडर लेकर काम पर चले गए थे। शाम करीब पांच बजे नीलम बाजार से सामान लेने गई थीं। इस दौरान जय किशन घर में बनी दुकान पर बैठा था। इसी बीच राधिका ने भाई से कहा कि वह ऊपर बाथरूम में नहाने जा रही है और कमरे में चली गई। काफी देर तक उसके नीचे नहीं आने पर जय किशन ने आवाज लगाई। अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर वह ऊपर पहुंचा।

विज्ञापन

http://



शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

कमरे में राधिका को पंखे के सहारे दुपट्टे से लटका देखकर उसके होश उड़ गए। उसकी चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी पहुंचे और बृजभूषण को सूचना दी। परिजन की सूचना पर गोविंद नगर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने परिजन और आसपास के लोगों से भी घटना की जानकारी ली। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। गोविंद नगर थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने बताया कि छात्रा की मौत के मामले में परिजन की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। परिजन ने किसी पर आरोप भी नहीं लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें